Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh News13 राज्यों की 88 सीटों पर आज वोटिंग.. इन दिग्गजों की किस्मत...

13 राज्यों की 88 सीटों पर आज वोटिंग.. इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

18वीं लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में आज मतदान शुरू हो चुका है। कांग्रेस नेता राहुल राहुल गांधी, सांसद हेमा मालिनी, रामायण के राम अरुण गोविल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं। सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मतदाताओं के लिए पेयजल, पंखे सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाताओं को बाहर निकलकर मतदान करने की जरूरत है। सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है। कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है। सभी बूथों पर फोर्स मौजूद रहेगी।

इन राज्यों में इतनी सीटें

दूसरे चरण के मतदान के लिए केरल की सभी 20 सीट, कर्नाटक के 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीटें, मध्यप्रदेश की 6 सीटें, असम एवं बिहार की 5-5 सीटें, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की 3-3 सीट, मणिपुर त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीटें पर मतदान शुरू हो चुका है।

वायनाड सीट भी है शामिल

दूसरे चरण के मतदान में केरल की वायनाड सीट भी शामिल है। यहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सीपीआई एम से एनी राजा उन्हें चुनौती दे रही हैं। राहुल यहां से 2019 में भी जीत दर्ज कर चुके हैं। हालांकि इस बार त्रिकोणीय संघर्ष हो सकता है। राहुल पिछली बार उप्र में कांग्रेस के गढ़ अमेठी से चुनाव हार चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments