More
    HomeHindi NewsDelhi Newsजीवन में पहली बार भाजपा को वोट दिया.. AIIA अध्यक्ष साजिद रशीदी...

    जीवन में पहली बार भाजपा को वोट दिया.. AIIA अध्यक्ष साजिद रशीदी का चौंकाने वाला दावा

    ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (एआईआईए) के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया है। मैंने अपने जीवन में पहली बार भाजपा को वोट दिया है, जिसके पीछे कई कारण हैं। मैं चाहता हूं कि दिल्ली में भाजपा जीते। अब तक मुसलमानों पर आरोप लगता रहा है कि वे भाजपा को हराने के लिए वोट देते हैं, लेकिन मैंने भाजपा को वोट दे दिया है। अगर आप मुझसे बात करना चाहते हैं तो कमेंट कर सकते हैं। साजिद रशीदी ने इसका वीडिया खुद बनाया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया है।

    क्या मुसलमान हैं नाराज

    दिल्ली में मुसलमान आप या कांग्रेस को वोट देते रहे हैं। यह पहली बार है जब ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष खुद दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। इसके पीछे की वजह इमामों को उनकी तनख्वाह न मिलना भी हो सकता है। इसके साथ ही दिल्ली का विकास न होना, राज्य सरकार का केंद्र से टकराव जैसे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुसलमान आम आदमी पार्टी से नाराज हो सकते हैं। बहरहाल 8 फरवरी का इंतजार करना होगा, जब नतीजे आएंगे और किसे कितने वोट मिले, इसका पता चलेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments