More
    HomeHindi NewsEntertainmentविष्णु का अंतिम अवतार और रहस्य रोमांच.. जानें कब रिलीज हो रही...

    विष्णु का अंतिम अवतार और रहस्य रोमांच.. जानें कब रिलीज हो रही कल्कि 2898

    बाहुबली यानि प्रभास की एक और फिल्म कल्कि 2898 रिलीज होने वाली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म में प्रभास भैरव के किरदार में नजर आएंगे तो दीपिका पद्मा की भूमिका में होंगी। अमिताभ इस फिल्म में अश्वत्थामा के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कमल हासन, दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बजट करीब 600 करोड़ रुपए है। फिल्म की कहानी हिंदू पौराणिक कथाओं और काशी शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें 3102 ईसा पूर्व कलियुग की शुरुआत की है। फिल्म में महाभारत की घटनाओं से लेकर 2898 ईस्वी तक की यात्रा होगी। कहानी में हिंदू देवता विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार कल्कि की रहस्यमयी दुनिया होगी तो रोमांच से भी यह फिल्म भरपूर होगी। फिल्म पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है।

    पोस्टर ने बढ़ाया रोमांच

    10 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इससे पहले दीपिका का नया पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें वे हैरान-परेशान नजर आ रही हैं। कैप्शन में आशा की शुरुआत उससे होती है, लिखा हुआ है। प्रभास के पोस्टर में नई दुनिया इंतजार कर रही है, लिखा हुआ है। वहीं अमिताभ के पोस्टर में लिखा है कि इनका इंतजार खत्म हुआ। बहरहाल आपको भी फिल्म देखनी है तो 27 जून का इंतजार करना होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments