HomeSportsBGT Seriesऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को विराट कोहली ने दिया ऐसा जवाब, फैंस...

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को विराट कोहली ने दिया ऐसा जवाब, फैंस भी सुनकर हो गए हैरान

भारत और प्राइम मिनिस्टर 11 की टीम के बीच 30 नवंबर से 2 दिन का मुकाबला कैनबरा के मनूका ओवल में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनीस से मिलने पहुंचे जहां पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी मौजूद रहे। लेकिन इस मुलाकात के दौरान जब विराट कोहली से प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनीस की बात हुई तब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को अपने ही अंदाज में एक मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ किया मजाक

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत के सभी खिलाड़ियों से बात कर रहे थे। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की तारीफ की और फिर उसके बाद विराट कोहली की तरफ बात करने के लिए बढ़े।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने इसके बाद विराट कोहली की पर्थ टेस्ट में खेली गई शतकीय पारी की भी तारीफ की. पीएम ने विराट कोहली को देखते ही कहा कि, पर्थ में हम पहले ही इतना संघर्ष कर रहे थे और फिर आपने शतक लगा दिया. स्टार बैटर ने इसके जवाब में कहा कि हम थोड़ा एक्स्ट्रा मसाला एड करते हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी मुस्कुराने लगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments