More
    HomeHindi Newsविजयवर्गीय के विरोधी संजय शुक्ला भाजपा में, शिवराज बोले-कांग्रेस हो रही खत्म

    विजयवर्गीय के विरोधी संजय शुक्ला भाजपा में, शिवराज बोले-कांग्रेस हो रही खत्म

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला भोपाल में भाजपा कार्यालय पहुंचे। वे जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। संजय शुक्ला ने विजयवर्गीय के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ा था। आज जब संजय शुक्ला भाजपा कार्यालय पहुंचे तो विजयवर्गीय ने उनकी पीठ थपथपाकर अपना आशीर्वाद दिया।

    राहुल गांधी कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही चैन की सांस लेंगे

    पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए और नए राजनीतिक दल बने, लेकिन पं. जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ के कारण कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और आंदोलन का लाभ उठाया। राहुल गांधी महात्मा गांधी के सुझाव के अनुसार कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही चैन की सांस लेंगे। कांग्रेस के सारे अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं। कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।
    लोग भाजपा को पसंद कर रहे
    मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हैं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता समझ रहे हैं कि देश के साथ कोई न्याय कर रहा है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। बहुत से लोग भाजपा के काम को पसंद कर रहे हैं और वे भाजपा में आ रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments