बिहार के भागलपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एसपी नवगछिया प्रेरणा कुमार ने बताया कि हमें आज सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर गांव में 2 भाइयों में आपस में गोलीबारी हुई है। पुलिस जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में एक की मृत्यु हो गई है, जबकि एक इलाजरत है। घटना के बीच में दोनों भाइयों की मां को भी गोली लगने की सूचना है। उनका भी इलाज जारी है। दोनों पक्षों में नल को लेकर झगड़ा हुआ था।
दो भांजों के बीच विवाद, मां भी घायल
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक भांजे की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई और मां घायल हैं। आपसी विवाद में दोनों ओर से गोलीबारी हुई। पानी को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों विश्विजित और जयजीत के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में गोली लगने से विश्विजित की मौत हो गई, जबकि जयजीत और उनकी मां घायल हैंं। घायल मां-बेटे को भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।