More
    HomeHindi NewsEntertainmentअवधपुरी से लेकर जनकपुरी तक उल्लास.. क्रिकेटर-एक्टर भी बनेंगे इतिहास के साक्षी

    अवधपुरी से लेकर जनकपुरी तक उल्लास.. क्रिकेटर-एक्टर भी बनेंगे इतिहास के साक्षी

    भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अयोध्या पूरी तरह सज-धजकर तैयार है तो जनकपुरी में भी उत्साह है। नेपाल के जनकपुर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मां जानकी मंदिर को लाइटों से सजाया गया है।
    जैसे देवलोक से बुलावा आया है
    अभिनेता मनोज जोशी कि जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी। दिल की धडक़नें बढ़ गई हैं। इतना आनंद है कि वर्णन नहीं कर सकते। गायक कैलाश खेर ने कहा कि बहुत उत्साह है, ऐसा लग रहा है जैसे देवलोक से बुलावा आया है। आज का दिन इतना शुभ है कि न केवल भारत में बल्कि तीनों लोकों में उत्सव मन रहा है। अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के पास जाने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी है। यहां हर जगह राम जी की मौजूदगी महसूस हो रही है। साउथ एक्टर चिरंजीवी ने कहा कि यह वाकई बहुत बढिय़ा है। हमें लगता है कि यह एक दुर्लभ अवसर है। मुझे लगता है कि भगवान हनुमान, जो मेरे देवता हैं, ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है… हम इस प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं। अभिनेता राम चरण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि यह एक लंबा इंतजार है, हम सभी वहां जाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
    ये सेलिब्रिटी पहुंच रहे अयोध्या
    सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। रजनीकांत और धनुष कल ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, अभिनेता जैकी श्रॉफ समेत कई फिल्मी दुनिया की हस्तियां अयोध्या पहुंच रही हैं। भिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री आलिया भट्ट और निर्देशक रोहित शेट्टी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, वेंकटेश प्रसाद समेत कई खिलाड़ी अयोध्या पहुंचने वाले हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments