Friday, July 5, 2024
HomeHindi Newsभूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी.. देखें कैसे तिरछी हो गईं इमारतें

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी.. देखें कैसे तिरछी हो गईं इमारतें

ताईवान और जापान पर अब सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। ताईवान के पास समुद्र में 7.5 की प्रारंभिक तीव्रता वाले भूकंप से बड़ा नुकसान हुआ है। अब भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी हुई। इसके साथ ही जानान ने ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के तटीय क्षेत्रों के लिए निकासी सलाह जारी की है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों तक 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका है।

शक्तिशाली भूकंप से हिला ताइपे

ताइवान की राजधानी ताइपे में 7.2 तीव्रता का तगड़ा भूकंप आया तो बीबिन स्ट्रीट, हुआलिएन शहर, हुआलिएन काउंटी, पूर्वी ताइवान की कई बिल्डिंगें हिल गईं। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। शक्तिशाली भूकंप आने से पूरा द्वीप हिल गया। भूकंप की वजह से कई इमारतें या तो गिर गईं या फिर क्षतिग्रस्त हो गईं। ताइवान के हुलिएन में कई इमारतें झुक गई हैं तो कई गिरने के कगार पर हैं। प्रशासन लोगों को सुरक्षित बचाने में जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments