More
    HomeHindi NewsBusinessट्रंप का साथ भी नहीं आया काम.. मस्क ने अंबानी की नेटवर्थ...

    ट्रंप का साथ भी नहीं आया काम.. मस्क ने अंबानी की नेटवर्थ से ज्यादा गंवाया धन

    अमेरिका समेत दुनियाभर के शेयर मार्केट में इस साल काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से 13 की नेटवर्थ में गिरावट आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी होने के बाद भी सबसे ज्यादा नुकसान दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को हुआ है। टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स जैसी कई कंपनियां चला रहे मस्क की नेटवर्थ में इस साल 95.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यह भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से ज्यादा है। अंबानी की नेटवर्थ 91.3 अरब डॉलर है। इस गिरावट के बावजूद मस्क 337 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस की कुर्सी पर जमे हुए हैं। दूर-दूर तक कोई उनके मुकाबले में नहीं है। हालांकि ट्रंप के कुछ फैसलों से उनको नुकसान हुआ है। ऐसे में मस्क को ट्रंप के साथ के बाद भी कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

    दूसरे नंबर पर बेजोस

    दुनिया के अमीरों की लिस्ट में ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर हैं और इस साल उनकी नेटवर्थ में 16.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यह अब 222 अरब डॉलर रह गई है। मस्क की नेटवर्थ उनसे 115 अरब डॉलर अधिक है। फेसबुक की पेरेंट मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जकरबर्ग 213 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में 5.76 अरब डॉलर की तेजी आई है। वहीं अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 65.9 करोड़ डॉलर की तेजी आई है। वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी 75 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 21वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में 2.7 अरब डॉलर की तेजी आई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments