भारत के मार्क जुकरबर्ग और दुनिया के दिग्गज सायबर योद्धा के नाम से पहचाने जाने वाले त्रिशनीत अरोड़ा की सफलताओ की फेहरिश्त में अब एक और नया कीर्तिमान जुड़ गया है। महज 30 साल की ही उम्र में त्रिशनित अरोड़ा 1110 करोड़ की संपत्ति के साथ भारत के छठे सबसे अमीर व्यक्ति और पंजाब के सबसे युवा अमीर बन गए हैं। वहीँ वे भारत के 1463वे सबसे अमीर लोगो की लिस्ट में शुमार हैं।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में TAC के त्रिशनीत अरोड़ा को पंजाब से सबसे युवा अमीर के रूप में सूचीबद्ध किया गया, उनकी संपत्ति का मूल्य ₹1,100 करोड़ बताया गया है। वहीँ इस लिस्ट में गौतम अडानी पहले स्थान पर।
TAC सिक्योरिटी के संस्थापक और सीईओ, त्रिशनीत अरोड़ा को प्रतिष्ठित हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में सबसे युवा पंजाबी के रूप में जगह मिलने पर कंपनी की ओर से भी ख़ुशी जाहिर की गई है। TAC ने इस मौके पर कहा कि यह सफलता न सिर्फ उनकी करोड़ो की संपत्ति बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी और नवाचार में उनके उल्लेखनीय महत्वपूर्ण प्रभाव को भी बताता है।
कौन है त्रिशनित अरोड़ा ?
बता दें त्रिशनीत अरोड़ा , TAC सिक्योरिटी के संस्थापक और सीईओ हैं। यह कंपनी सायबर सिक्योरिटी का काम करती है। भारत के साथ ही दुनियाभर के अलग-अलग देशो में इस कंपनी के दफ्तर हैं। हालही में त्रिशनित अरोड़ा की कंपनी को NSE में लिस्टेड किया गया है।
TAC सिक्योरिटी की यात्रा त्रिशनित अरोड़ा ने महज 19 वर्ष की आयु में लुधियाना से शुरू की थी। उनके नेतृत्व में TAC सिक्योरिटी ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष ब्रांडों और सरकारों को सुरक्षित किया है। त्रिशनीत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है, उन्हें सेंट गैलन सिम्पोजियम द्वारा ‘टॉप 200 ग्लोबल लीडर्स ऑफ़ टुमॉरो’ में दूसरी बार 2022 में और पहली बार 2018 में सूचीबद्ध किया गया है। 2021 में, वह दूसरी बार फॉर्च्यून इंडिया की ’40 अंडर 40′ सूची में शामिल हुए थे, जिसमें वह दोनों बार सबसे युवा थे।
नवंबर 2022 में, त्रिशनीत को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा न्यू मैक्सिको में युवा व्यापारिक नेताओं की एक सभा में साइबर सुरक्षा पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था।
क्या है हुनर इंडिया रिच लिस्ट ?
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के बारे में 2012 में अनस रहमान जुनैद और रुपर्ट हूगवर्फ के नेतृत्व में शुरू की गई हुरुन इंडिया ने भारत की बूमिंग अर्थव्यवस्था में पारदर्शी धन सृजन, नवाचार और दान को दस्तावेज़ करने और मनाने के लिए समर्पित है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट नवाचार और उत्कृष्टता के माध्यम से मूल्य सृजन को हाईलाइट करती है, जो आर्थिक विकास और समृद्ध भविष्य को बढ़ावा देती है। यह धन सृजन पर भी जोर देती है, जो भारत के अगले 10-15 वर्षों के लिए आवश्यक ज्ञान, अवसरों और समृद्धि का उत्पादन करने वाली कंपनियों को प्रदर्शित करती है। इसके अलावा, हुरुन इंडिया स्टार्ट-अप्स, दानशीलता और संस्कृति का समर्थन करती है, जो संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और भारत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने को हाईलाइट करती है।