More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsदीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन.. सीएम साय बोले-युगदृष्टा थे पंडित...

    दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन.. सीएम साय बोले-युगदृष्टा थे पंडित जी

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया। सीएम साय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुन: स्थापित करने के लिए थी।
    .. तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पंडित जी ने जन समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में आजीवन काम किया। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं हो जाता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते दीनदयाल जी के जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्रोत रहेंगे।
    100 सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सभी को बधाई देता हूं। हमारी पार्टी का सदस्यता अभियान भी चल रहा है और आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लक्ष्य देते हुए कहा कि आज हर कार्यकर्ता को अपने बूथ में 100 सदस्य बनाने हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments