More
    HomeHindi NewsToday's history : छपा था पहला विज्ञापन.. उपग्रह टाइटन की हुई थी...

    Today’s history : छपा था पहला विज्ञापन.. उपग्रह टाइटन की हुई थी खोज

    भारत और दुनिया के लिए 25 मार्च की तारीख बेहद अहम है। यही वो दिन है जब भारत में पहली बार किसी विज्ञापन का प्रकाशन हुआ था। अखबारों में राजस्व का मुख्य स्रोत बने विज्ञापन का पहला प्रकाशन 25 मार्च 1788 में कलकत्ता गजट में हुआ था, जिसकी भाषा बांग्ला थी। यह घटना भारतीय विज्ञापन उद्योग के इतिहास में मील का पत्थर मानी जाती है। जब पहले विज्ञापन का प्रकाशन हुआ था, उस समय कलकत्ता गजट एक प्रमुख समाचार पत्र था, जिसे ब्रिटिश हुकूमत के दौरान प्रकाशित किया जाता था। इस अखबार में छपे पहले विज्ञापन ने न केवल व्यावसायिक प्रचार-प्रसार की शुरुआत की, बल्कि अखबारों को आय का एक नया स्रोत भी प्रदान किया। इससे पहले कई अखबार सामाजिक क्रांति के लिए जाने जाते थे और आजादी की अलख जगाने के लिए निकाले जाते थे। आज के दिन ही 1807 में ब्रिटिश साम्राज्य में दास प्रथा समाप्त की गई थी।

    शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा है टाइटन

    शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज 25 मार्च, 1655 को डच खगोलशास्त्री क्रिस्टियान ह्यूजेंस ने की थी। यह शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा है और सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा है। टाइटन का वायुमंडल पृथ्वी के वायुमंडल की तरह नाइट्रोजन से बना है, लेकिन यह चार गुना सघन है। टाइटन की सतह पर नदियाँ, झीलें और समुद्र हैं। हालाँकि इनमें पानी के स्थान पर मीथेन और ईथेन जैसे हाइड्रोकार्बन होते हैं। टाइटन का व्यास लगभग 5,150 किलोमीटर है, जो इसे बुध ग्रह से भी बड़ा बनाता है। टाइटन का वायुमंडल इतना घना है कि यह सतह पर तरल मीथेन की बारिश का कारण बनता है। टाइटन की सतह का तापमान लगभग -180 डिग्री सेल्सियस है। टाइटन पर जीवन की संभावना है, क्योंकि इसकी सतह पर तरल पानी और कार्बनिक अणु मौजूद हैं। टाइटन हमारे सौरमंडल का एक बहुत ही दिलचस्प और रहस्यमय चंद्रमा है। वैज्ञानिक अभी भी इसके बारे में बहुत कुछ सीख रहे हैं।

    ये घटनाएं भी हैं महत्वपूर्ण

    • 1807 में ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत हुआ था।
    • 1896 में यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी।
    • 1898 में सिस्टर निवेदिता को स्वामी विवेकानंद ने ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।
    • 1914 में अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और मानवतावदी एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नॉर्मन बोरलॉग का जन्म हुआ था।
    • 1931 में महान पत्रकार और राजनीतिज्ञ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन हुआ था।
    • 1965 में नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न हुआ था।
    • 1983 में दुनिया के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान शोध पोत ‘सागर कन्या’ का जलावतरण।
    • 1986 में देश की पहली विशेष दुग्ध ट्रेन आनंद से कलकत्ता पहुंची।
    • 1989 में भारत का पहला सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किया गया। एक्स-एमपी-14 को अमेरिका द्वारा तैयार किया गया था।
    • 1995 में विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुआ थे।
    • 2002 में उत्तरी अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.1 की तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
    • 2020 में देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 600 के पार हुई थी और तमिलनाडु में पहली मौत हुई थी। दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 19,246 पर पहुंच गया था।
    • 2020 में अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने गुरुद्वारे पर हमला किया जिससे 25 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
    • 2022 में योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments