दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल को कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इस दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मारी गयी थी। घटना के वक्त लिंकन वाशिंगटन के एक थिएटर में नाटक देख रहे थे। गंभीर रूप से घायल अमेरिकी राष्ट्रपति का अगले दिन निधन हो गया। ये घटना अमेरिका जैसी महाशक्ति के लिए दुखद थी। वहीं हमारे देश के लिए यह दिन इस लिहाज से विशेष है कि इसी दिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वे कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे और आजादी के बाद उन्हें संविधान लिखने के जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब बाबासाहेब अंबेडकर ने ही भारत का संविधान लिखा। हालांकि बाद में वैचारिक असमानता के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने नागपुर में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली और अपने अनुयायियों को भी बौद्ध धर्म में शामिल कराया।
ये घटनाएं भी हैं अहम
- 1659 में दिल्ली के तख्त के लिए लड़ी गई लड़ाई में औरंगजेब ने देवराइ में दारा शिकोह को मात दी।
- 1865 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।
- 1912 के ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।
- 1944 में गोला बारूद से लदे पोत एस एस फोर्ट स्टाइकिन में बम्बई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया। इसमें 1200 लोग मारे गए।
- 1958 में सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।
- 1970 में अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।
- 1988 में सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफग़ानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।
- 2008 में भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।
- 2010 में आइसलैंड में ज्वालामुखी फटने से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा।
- 2014 में इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया।
- 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया और इस बीमारी के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में 602 अस्पताल चिह्नित किए।