देश और दुनिया में 23 मार्च को कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्व है। कई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में यह दिन साक्षी रह है। 23 मार्च 1931 के दिन ही महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। 1940 में 23 मार्च के दिन ही ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की थी। 1919 में बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की थी।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और प्रेरणा मिली
23 मार्च 1931 को भारत के तीन महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश सरकार ने फाँसी दे दी थी। लाहौर सेंट्रल जेल में जॉन सॉन्डर्स की हत्या में शामिल होने के आरोप में उन्हें फांसी दी गई। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे और उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाई और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उन्हें जॉन सॉन्डर्स की हत्या के आरोप में फाँसी दी गई थी, हालाँकि, वह लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए किया गया एक कार्य था। उनकी शहादत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी और युवाओं को प्रेरित किया। यही वजह है कि 23 मार्च को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी शहादत ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश पैदा किया। उन्हें आज भी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक माना जाता है। उनकी शहादत देश के लिए एक अविस्मरणीय बलिदान है।
ये घटनाएं भी इतिहास में दर्ज
- 1880 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म।
- 1910 में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म।
- 1940 में मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस प्रस्ताव को पाकिस्तान संकल्प के नाम से भी जाना जाता है।
- 1956 में पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
- 1965 में नासा ने पहली बार अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी 3’ से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
- 1996 में ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।
- 2020 में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 433 हुई और देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया।
- 2024 में तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रूस का सोयूज रॉकेट अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ।