दो अप्रैल का दिन इतिहास के पन्नों में विशेष है। देश-दुनिया में कई घटनाएं हुईं जिन्होंने इस गहरा असर डाला। 2 अप्रैल 1679 को औरंगजेब ने हिंदुओं पर फिर से जजिया कर लागू किया था, जिसे उनके पूर्वज मुगल बादशाह अकबर ने समाप्त कर दिया था। औरंगजेब ने सभी गैर मुस्लिमों से यह कर वसूलने का ऐलान किया था। यह एक तरह का धार्मिक टैक्स था। इतिहासकार इस जजिया कर के पीछे औरंगजेब की कट्टरता को मानते हैं, हालांकि कुछ इतिहासकार अलग तर्क भी देते हैं। इतिहासकारों के मुताबिक लगातार युद्धों के चलते औरंगजेब के खजाने में कमी आ गई थी। उसे अपने खजाने को भरना था और उसे सैन्य अभियानों पर खर्च करना था। इसीलिए जजिया कर लगाया गया था। बताया जाता है कि जो लोग जजिया कर नहीं देते थे, उन्हें प्रताडऩा दी जाती थी। हालांकि 33 साल बाद 1712 में जहांदर शाह ने इस कर को समाप्त कर दिया था।
28 साल बाद विश्व कप जीता
2 मार्च 2011 को भारत ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में दूसरा क्रिकेट विश्व कप जीता। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर दूसरा क्रिकेट विश्व कप जीता था। यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल था, क्योंकि भारत ने 28 साल बाद विश्व कप जीता था। युवराज सिंह को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन बनाए। भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 277 रन बनाकर मैच जीत लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गौतम गंभीर ने भी 97 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विमान में धमाका, चार यात्री नीचे गिरे
1986 में अमेरिका की प्रमुख विमानन कंपनी टीडब्ल्यूए के बोइंग 727 यात्री विमान में बम विस्फोट हुआ था। रोम से काहिरा जा रहे इस विमान में 11,000 फुट की ऊँचाई पर धमाका हुआ, जिससे जहाज में एक बड़ा सुराख बन गया था। हादसे में आठ माह की बच्ची समेत चार यात्री विमान से बाहर गिर गए थे। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित एथेंस में उतारा और बाकी यात्रियों की जान बचा ली थी।
ये हैं अन्य घटनाएं
- 1902 में लॉस एंजिलिस में पहला मोशन पिक्चर थिएटर खुला
- 1902 में प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक बड़े गुलाम अली खाँ का जन्म हुआ.
- 1912 में टाइटैनिक जहाज का समुद्री परीक्षण शुरू हुआ.
- 1933 में भारतीय क्रिकेट के जनक माने जाने वाले रणजीत सिंह का निधन हुआ.
- 1970 में असम पुनर्गठन अधिनियम के तहत मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ
- 1982 में अर्जेंटीना ने फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला किया.
- 1997 में सुमिता सिन्हा ने एक रिकॉर्ड बनाया जब 3200 किलोग्राम वजन वाला ट्रक उनके ऊपर से गुजरा
- 2005 में वैटिकन के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन हुआ
- 2020 में वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 10 लाख के करीब पहुँचे
- 2024 में तुर्किये के इस्तांबुल में एक नाइट क्लब में आग लगने से 29 लोगों की मौत हुई