देश-दुनिया के इतिहास में 31 मार्च का दिन बेहद अहम साबित हुआ है। 31 मार्च 1990 को देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया। बाबासाहब भीमराव अंबेडकर ने भारत की आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे। आजादी के बाद उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई, जब उन्हें राष्ट्र के संविधान निर्माण का दायित्व सौंपा गया। 31 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान किया था। 1959 में आज ही के दिन तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 20 शिष्यों के साथ भारत की सीमा में पहुंचे थे। वे 17 मार्च को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से पैदल रवाना हुए थे और खेनजीमन दर्रे से होते हुए सकुशल भारत पहुंच गए। तब से वे निर्वासित होकर यहीं पर रह रहे हैं।
ये हैं अन्य घटनाएं
- 1504 में सिखों के गुरु अंद देव जी का जन्म। वह गुरु नानक देव जी के बाद सिखों के दूसरे गुरु थे।
- 1727 में दुनिया के महान भौतिकशास्त्रियों में शुमार आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन।
- 1870 में अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया। अश्वेतों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक बड़ी कामयाबी थी।
- 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
- 1964 में बंबई (अब मुंबई) में बिजली से चलने वाली ट्राम को बंद किया गया।
- 1980 में अमेरिका के महान फर्राटा धावक जेसी ओवंस का निधन। ओवंस ने 1936 के बर्लिन ओलंपिक खेलों में अपने देश के लिए चार स्वर्ण पदक जीते थे।
- 1981 में एक घरेलू विमान का अपहरण करने वाले इंडोनेशिया के 5 आतंकवादियों में से 4 थाइलैंड के बैंकाक में मारे गये। विमान में सवार सभी 55 लोग सुरक्षित बच गए। आतंकवादियों ने इंडोनेशिया की जेलों में बंद 80 लोगों को रिहा कराने के लिए 28 मार्च को विमान का अपहरण किया था और उसे बैंकाक ले गए थे।
- 1983 में कोलम्बिया में भूकंप से लगभग 5,000 लोगों की मौत हुई थी।
- 2004 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
- 2007 में माइकल फ़ेल्प्स ने विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में छह स्वर्ण पदक हासिल किये।
- 2008 में कृष्णा सोबती को के.के. बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का व्यास सम्मान देने की ऐलान। रेवती मेनन को दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007′ प्रदान किया गया।
- 2008 में पाक वायुसेना की बस के नजदीक एक बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
- 2011 में जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी पिछले दस साल में 17.64 प्रतिशत बढ़ कर 121 करोड़ पर पहुंच गई थी। तब से अब तक जनगणना नहीं हो पाई है।