More
    HomeHindi Newsआज है साल का पहला सूर्यग्रहण.. जानें कब दिखेगा, क्या है सूतक...

    आज है साल का पहला सूर्यग्रहण.. जानें कब दिखेगा, क्या है सूतक काल

    साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह सूर्यग्रहण कई मायनों में खास होने जा रहा है। इस बार सूर्यग्रहण के साथ शनि का गोचर भी मीन राशि में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शनि और सूर्य के संबंध अच्छे नहीं बताए गए हैं। ऐसे में साल का पहला सूर्यग्रहण मीन राशि में लगेगा और शनि भी मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। जहां-जहां यह ग्रहण दृश्य होगा, वहां सूतक काल को लेकर बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

    3 घंटे 53 मिनट तक रहेगा सूर्यग्रहण

    सूर्य ग्रहण का समय भारतीय समयानुसार 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होगा। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 53 मिनट तक होगी। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा।

    इन देशों में दिखाई देगा

    साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, बारबाडोस, बेल्जियम, उत्तरी ब्राजील, बारमूडा, फिनलैंड, इटली, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीनलैंड, हॉलेंड, नॉर्वे, पोलैंड,1 पुर्तगाल, रोमानिया, उत्तरी रूस, स्पेन, मोरक्को, यूक्रेन में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत में धार्मिक कार्य नहीं रुकेंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments