More
    HomeHindi Newsदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर तिलक वर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव...

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर तिलक वर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का यह रिकॉर्ड

    भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच जोहान्सबर्ग में खेले गए चौथे T20 मुकाबले में भारत ने एकतरफ़ा अंदाज में दक्षिण अफ्रीका की टीम को हरा दिया। क्योंकि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 283 रन बनाए थे और 284 रनों की चुनौती दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने रखी थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 148 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शानदार शतक जड़े।

    तिलक वर्मा ने इतनी गेंद पर शतक जड़कर तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

    भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी पारी के दौरान 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। सूर्या ने 45 गेंद में शतक जड़ा था। उनसे आगे रोहित शर्मा औऱ संजू सैमसन हैं। 

    आपको बता दें इस वक्त तिलक वर्मा बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में उन्होंने लगातार दो शतक जड़ दिए हैं। और ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments