More
    HomeHindi NewsHaryanaजिनके खुद के बही-खाते खराब, वे मांग रहे हिसाब : सीएम नायब...

    जिनके खुद के बही-खाते खराब, वे मांग रहे हिसाब : सीएम नायब सिंह का तंज

    हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कांग्रेस पर कहा कि जिनके खुद के बही खाते खराब हैं, वे वर्तमान सरकार से हिसाब मांगने की बात कर रहे हैं। विपक्ष ने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेने का काम किया है, जबकि असली विकास कार्य तो वर्ष 2014 के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया है। सीएम ने कहा कि विपक्ष के पास झूठ बोलने के अलावा और कुछ नहीं है। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि भर्ती रोको गैंग कांग्रेस द्वारा खड़ा किया गया षडयंत्र है लेकिन हम कोर्ट के अंदर युवाओं के हक की लड़ाई लडक़र उन्हें न्याय दिलाने का काम करेंगे।

    50 हजार युवाओं को नौकरियों दी जाएंगी

    मुख्यमंत्री ने पाश्र्वनाथ सिटी करनाल में आयोजित अभिनंदन समारोह में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में चुनाव में जिस तरह से करनाल के लोगों ने आशीर्वाद दिया, उसके लिए धन्यवाद किया। उन्होंने ऐलान किया कि हरियाणा में जल्द ही 50 हजार युवाओं को नौकरियों दी जाएंगी। प्रदेश सरकार द्वारा 900 करोड़ बजट जारी कर दिया है, जो हर गांव में हर वर्ग की चौपाल की मरम्मत सिंह अन्य विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने दावा किया आने वाले समय मे भी हरियाणा में तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ कमल का फूल खिलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हम तीसरी बार भी प्रदेश को और गति से विकास की और अग्रसर करेंगे।

    आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा

    सीएम ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले रोड़ समुदाय के परिवारजनों ने अभिनन्दन और स्वागत किया जिससे अभिभूत हूं। आपका स्नेह और सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। सीएम ने कहा कि समाज और लोक कल्याण के लिए आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का सदैव प्रयास करूंगा। उन्होंने सिंदुरिया पैलेस करनाल में अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा कि करनाल के जन-जन का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की सरकार में है और पिछले 10 वर्षों में करनाल हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन का सूत्रधार रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments