More
    HomeHindi NewsDefenceअबकी बार ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ियां याद रखेंगी.. भारतीय सेना का...

    अबकी बार ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ियां याद रखेंगी.. भारतीय सेना का नया VIDEO जारी

    भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो जारी किया है। 9 मई रात को करीब 9 बजे जिस भी दुश्मन की पोस्ट ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया, उन सभी पोस्टों को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया। दुश्मन अपनी पोस्ट छोड़कर भागता नजर आया।

    बदले की भावना नहीं, यह न्याय था

    इस 54 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत पश्चिमी कमांड के सैनिकों से होती है। कुछ सैनिक अटैक मोड में नजर आते हैं। वीडियों में एक सेना का एक जवान कहता है कि ये शुरुआत पहलगाम आतंकवादी हमले से हुई। गुस्सा नहीं लावा था। दिमाग में बस एक ही बात कि अबकी बार सबक ऐसा सिखाएंगे कि इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी। यह बदले की भावना नहीं, यह न्याय था।

    तबाही की दिखी झलक

    सेना ने वीडियो में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक कार्रवाई नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने दशकों से नहीं सीखा। जय हिंद। इस वीडियो में भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तानी सेना की पोस्टों पर हमले की झलक देखी जा सकती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments