More
    HomeHindi NewsDC की टीम को छोड़कर वापस अपने देश लौटा यह खिलाड़ी

    DC की टीम को छोड़कर वापस अपने देश लौटा यह खिलाड़ी

    दिल्ली कैपिटल की टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल में मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल को बीच आईपीएल में ही छोड़कर अपने देश ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए हैं। क्योंकि मिचेल मार्श को हैमस्ट्रिंग में चोट आई है और इस वजह से वह इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं।

    मार्श का जाना दिल्ली के लिए है बड़ा झटका

    दिल्ली कैपिटल की टीम की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल की बल्लेबाजी इस आईपीएल 2024 में वैसे भी काफी कमजोर है। और मिचेल मार्श के वापस लौटने के बाद यह और भी कमजोर हो गई है। क्योंकि मार्श दिल्ली कैपिटल की टीम के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार है।

    दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली कैपिटल से बातचीत के बाद ही मिचेल मार्श को वापस ऑस्ट्रेलिया बुलाया है। क्योंकि मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम की कप्तानी करते हैं और जून माह में t20 विश्व कप का आयोजन भी होना है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments