बीसीसीआई ने रविवार 16 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। 2008 के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीमों के बीच सीजन का ओपनिंग मैच होगा। तो वहीं लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम भी इस बार एक अलग ही दावेदारी पेश करती नजर आएगी।
लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम लीग स्टेज के दौरान 14 मैच खेलेगी, जिसमें कुल 70 मैच होंगे। प्लेऑफ 20 मई से 25 मई तक खेले जाएंगे। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर क्रमशः 20 और 21 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं क्लीफायर 2 और फाइमल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।
आपको बता दें कि ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में लखनऊ सुपरजाएंट्स की फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह ऑक्शन के इतिहास से सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – 7:30 बजे – 24 मार्च – विशाखापत्तनम
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – 7:30 बजे – 27 मार्च – हैदराबाद
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स – 7:30 बजे – 1 अप्रैल – लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – 7:30 बजे – 4 अप्रैल – लखनऊ
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – 3:30 बजे – 6 अप्रैल – कोलकाता
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस – 3:30 बजे – 12 अप्रैल – लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – 7:30 बजे – 14 अप्रैल – लखनऊ
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – 7:30 बजे – 19 अप्रैल – जयपुर
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – 7:30 बजे – 22 अप्रैल – लखनऊ
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – 3:30 बजे – 27 अप्रैल – मुंबई
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – 7:30 बजे – 4 मई – धर्मशाला
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 7:30 बजे – 9 मई – लखनऊ
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – 7:30 बजे – 14 मई – अहमदाबाद
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – 7:30 बजे – 18 मई – लखनऊ