Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsभारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच t20 विश्व कप में...

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच t20 विश्व कप में कुछ इस तरह के हैं हेड टू हेड आंकड़े

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच आज T20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारत 2014 के बाद t20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में पहुंचा है तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहली बार विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। ऐसे इस आर्टिकल में हम आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच t20 विश्व कप में अब तक खेले गए हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हेड टू हेड आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा है भारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच अब तक t20 विश्व कप में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इन 6 मुकाबले में से चार मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है तो वही सिर्फ दो मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत हासिल की है। ओवरऑल अगर देखा जाए तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने 2007 के t20 विश्व कप में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments