More
    HomeHindi NewsGT के खिलाफ हार के साथ मुंबई इंडियंस के नाम जुड़ा यह...

    GT के खिलाफ हार के साथ मुंबई इंडियंस के नाम जुड़ा यह खराब रिकॉर्ड

    मुंबई इंडियंस से गुजरात टाइटंस की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के नाम एक खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है और यह रिकॉर्ड 2013 से चला आ रहा है।

    2013 से आईपीएल का पहला मैच नहीं जीत पाई है मुंबई इंडियंस की टीम

    मुंबई इंडियंस की टीम की बात की जाए तो एक बार फिर से मुंबई की टीम सीजन का पहला मैच हार गई। और यह पहली बार नहीं है, साल 2013 से लगातार मुंबई इंडियंस की टीम सीजन का पहला मैच हार जाती है फिर से साल 2024 के सीजन में भी ऐसा हो गया। मुंबई इंडियंस की टीम ने ट्रॉफी तो पांच बार जीती है, लेकिन सीजन का पहला मैच 2013 से ही हार रही है।

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम इस सिलसिले को तोड़ देगी लेकिन अंत में 6 रनों से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा। एक वक्त पर मुंबई की टीम जीत की ओर दिखाई दे रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments