More
    HomeHindi News1 जुलाई 2024 से लागू होंगे ये कानून.. सरकार ने पिछले वर्ष...

    1 जुलाई 2024 से लागू होंगे ये कानून.. सरकार ने पिछले वर्ष लाए थे विधेयक

    भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023, 1 जुलाई 2024 से लागू होगी। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर यह जारी दी हे। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 का स्थान लेगा। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस) को 11 अगस्त, 2023 को पेश किया गया था। यह दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (सीआरपीसी) की जगह पर आएगी। भारतीय न्याय संहिता 2023 को 20 दिसंबर, 2023 को लोकसभा में और 21 दिसंबर, 2023 को राज्यसभा में पारित किया गया था। 25 दिसंबर, 2023 को राष्ट्रपति ने इस विधेयक को मंज़ूरी दे दी। यह विधेयक, 1860 के भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह लगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments