More
    HomeHindi NewsBusinessहोली से पहले इन कर्मचारियों को मिला तोहफा,बढ़ गया 5 फीसदी DA

    होली से पहले इन कर्मचारियों को मिला तोहफा,बढ़ गया 5 फीसदी DA

    देश में होली से पहले कर्मचारियो को तोहफे का इंतजार रहता है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी साल की पहली छमाही के महंगाई भत्ता का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच देश के अलग-अलग राज्यों ने अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। वहीँ त्रिपुरा की सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली गिफ्ट दे दिया है।

    त्रिपुरा के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

    त्रिपुरा की माणिक साहा सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 1 जनवरी 2024 से 5% अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 25% डीए मिलेगा। साहा ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सालाना 5% डीए जारी करने के लिए अतिरिक्त खर्च को पूरा करने के लिए लगभग ₹500 करोड़ की जरूरत होगी। साहा सरकार के इस फैसले से राज्य के 1,06,932 कर्मचारियों और 82,000 पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

    इन कर्मचारियों को अब भी इंतजार

    बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। केंद्र की सरकार होली के आसपास भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यह बढ़ोतरी 4 फीसदी की हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों का HRA (हाउस रेंट अलाउंस) भी बढ़ जाएगा।हालाँकि अबतक इसे लेकर कोई अधिकारी सूचना सामने नहीं आई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments