More
    HomeHindi NewsEntertainmentबॉक्स ऑफिस में इन 3 फिल्मों के बुरे हाल.. कल्कि एडी 2898...

    बॉक्स ऑफिस में इन 3 फिल्मों के बुरे हाल.. कल्कि एडी 2898 से है आस

    बॉक्स ऑफिस में इन दिनों इश्क विश्क रिबाउंड, जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी और हमारे बारह कुछ कमाल नहीं कर पा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई ये फिल्में कुछ कमाल नहीं कर पा रही हैं। इश्क विश्क रिबाउंड इश्क विश्क फ्रेंचाइजी से रिलेटेड। हालांकि फिल्म ने 2.15 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। फिल्म में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, नायला ग्रेवाल और जिब्रान खान रोमांटिट रोल में हैं। वहीं जेएनयू ने 19 लाख रुपए की कमाई की है। वहीं अन्नू कपूर की हमारे बाहर फिलम जनसंख्या वृद्धि पर बनी फिल्म है। यह फिल्म सिर्फ 5 लाख की ही कमाई की है। अब लोगों की उम्मीद मेगा बजट की फिल्म कल्कि एडी 2898 पर टिकी हैं। फिल्म साइंस फिक्शन है और इसमें कलियुग की बात की कहानी है, जिसमें विष्णु के आखिरी अवतार भगवान कल्कि और उनसे जुड़ी कहानियां हैं। यह फिल्म 27 जून को रिलीज हो रही है।

    कई बड़े नाम लगाएंगे बेड़ा पार

    बाहुबली यानि प्रभास की फिल्म कल्कि एडी 2898 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी मुख्य रोल में हैं। नाग अश्विन की इस फिल्म में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर भी हैं। दोनों फिल्म में प्रभास के मां-बाप का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एसएस राजामौला भी हैं, जो विश्वामित्र या वेद व्यास की भूमिका में होंगे। खबर यह भी है कि एक्टर नानी कृष्ण के अवतार में हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments