Monday, July 1, 2024
HomeHindi NewsT20 WC में इन 2 खिलाड़ियों ने लगाए हैं भारत के लिए...

T20 WC में इन 2 खिलाड़ियों ने लगाए हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

T20 वर्ल्ड कप का आगाज होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बाकी रह गया है। 2 जून से t20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में हम t20 विश्व कप से जुड़ी हुई सभी जानकारी आपके साझा करने जा रहे हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको भारत के उन दो खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

रोहित और विराट ने जड़े हैं भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

T20 विश्व कप की बात आती है तो हमारे जहन में पहला नाम विराट कोहली का आता है। क्योंकि भारत की ओर से T20 वर्ल्ड कप की हिस्ट्री की बात करें तो विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, और अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात आती है तो रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप में दूसरे स्थान पर है जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा अब तक 35 छक्के T20 विश्व कप में जड़ चुके हैं।

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की लिस्ट में विराट कोहली आठवें स्थान पर मौजूद है। विराट कोहली ने T20 विश्व कप के इतिहास में 28 छक्के अब तक जड़े हैं। और हो सकता है वो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी इस T20 विश्व कप में तोड़ दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments