मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज मुल्लनपुर के मैदान पर आईपीएल 2024 का 33वा मुकाबला खेला जाना है। अगर मुंबई इंडियंस की टीम की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आज हर हाल में जीत जरूरी है। अगर मुंबई इंडियंस की टीम आज का मुकाबला हार जाती है तो फिर मुंबई इंडियंस की टीम के लिए भी प्लेऑफ के रास्ते लगभग बंद हो सकते हैं।
वहीं अगर पंजाब किंग्स की बात की जाए तो पंजाब के लिए भी कहानी ऐसी ही है क्योंकि अब यहां से हर मुकाबला सभी टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पंजाब किंग्स की बात की जाए तो पंजाब किंग्स अब तक 6 मुकाबले खेल चुकी है और 6 में से सिर्फ दो मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत मिली है।
ऐसे में कहीं ना कहीं आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों टीमें पूरा जोर इस मुकाबले में लगाना चाहेगी। मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी टीम को कुछ खास सहयोग नहीं दे पा रहे हैं जो की चिंता का विषय है।