More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में ब्रज की तरह होगा 48 कोस तीर्थो का भ्रमण, सीएम...

    हरियाणा में ब्रज की तरह होगा 48 कोस तीर्थो का भ्रमण, सीएम खट्टर ने किया ऐलान

    उत्तर प्रदेश के 84 कोस ब्रज यात्रा की तर्ज पर अब हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी 48 कोस यात्रा की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थों की सूची में सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण के पश्चात 18 नए तीर्थों को जोड़ा गया है, जिससे अब इस भूमि के तीर्थों की कुल संख्या 182 हो चुकी है। तीर्थों के सर्वेक्षण और दस्तावेजीकरण का यह कार्य अभी जारी है और निकट भविष्य में इस सूची में और भी तीर्थों के जुड़ने की संभावना है।

    मिलेगी खासबस सुविधा

    ऐसे में ब्रज भूमि की 84 कोसी यात्रा की तर्ज पर 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि में स्थित तीर्थों की यात्रा शुरू की जाएगी। यहां पर इन तीथों को जोड़ने के लिए बसें भी चलाई जाएंगी, जिनमें गाइड भी मौजूद रहेंगे जो यात्रियों को इन स्थलों की महत्ता से अवगत करवाएंगे।

    सीएम खट्टर ने दी जानकारी

    दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 48 कोस तीर्थ सम्मेलन के दौरान उपस्थित साधु-संतों एवं अन्य प्रबुद्ध लोगों को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और धार्मिक स्थल हरिद्वार से जोड़ने के लिए इन मार्गों पर ट्रेन चलाई गई है। उन्होंने कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में सरकार द्वारा करवाए गए धार्मिक विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने कहा कि निश्चित तौर पर जल्द ही कुरुक्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments