Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsअपराधियों में हो पुलिस का खौफ.. जब छग के मंत्री ने बंदूक...

अपराधियों में हो पुलिस का खौफ.. जब छग के मंत्री ने बंदूक थामकर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बंदूक थामकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है। पुलिस कर्मियों को लंबे समय तक काम करना पड़ता है और उन्हें विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए और उन्हें लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को भयमुक्त बनाने के लिए अपराधियों में पुलिस का खौफ होना जरूरी है। वह तभी संभव होगा, जब त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के साथ ही लक्ष्य और निशाना दोनो अचूक होगा। इसके लिए समय-समय शूटिंग प्रतियोगिताओं का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस की वारफेयर को और अधिक निपुण बनाने और अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की बात कही।
पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को मेडल प्रदान किए


मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पुलिस कर्मी सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभानी होती हैं, जैसे कानून व्यवस्था बनाए रखना जिसमे अपराधों को रोकना, अपराधियों को पकडऩा और आमजनों की सुरक्षा करना शामिल है। आपातकालीन सेवाएं प्रदान करना, सार्वजनिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय, जांच आदि भी शामिल है। उन्होंने शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को मेडल प्रदान किया। कार्यक्रम में एसपी संतोष कुमार, उप मुख्य चुनाव आयुक्त नीलेश कुमार क्षीरसागर समेत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments