More
    HomeHindi NewsHaryanaमहिलाओं में उत्साह तो गरीबों के चेहरे पर है मुस्कान.. सीएम नायब...

    महिलाओं में उत्साह तो गरीबों के चेहरे पर है मुस्कान.. सीएम नायब सैनी ने कहा

    हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने मीडिया से कहा कि जनता का भारी उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। ये हमारी दोहरी सरकार की नीतियों का परिणाम है। 10 वर्षों में हमारी सरकारों ने देश और प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम किया है। पिछले 10 वर्षों में हर वर्ग का उत्साह बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं में बहुत उत्साह है। आज गरीबों के चेहरे पर भी मुस्कान है। हमने देखा है कि इन 10 वर्षों के भीतर इस डबल इंजन सरकार ने देश के अंदर 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से बाहर कर दिया गया है।

    कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

    सीएम नायब सिंह सैनी ने भाजपा करनाल शहरी मंडल के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हमेशा ही राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देते आए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगे भी राष्ट्रहित में वो अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments