Friday, July 5, 2024
HomeHindi Newsपरमाणु बम के लिए भारत-पाक और चीन में होड़.. जानें किसके पास...

परमाणु बम के लिए भारत-पाक और चीन में होड़.. जानें किसके पास कितने हैं एटम बम

भारत की अपने पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान से प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। पाकिस्तान से तो हमारा सीधा-सीधा बैर है। यह नापाक मुल्क सीधी लड़ाई में जीत पाता तो आतंकवाद की आग सुलगाता रहता है। वहीं चीन भले ही ऊपर से मीठी बातें करे लेकिन वह अवसर की ताक में रहता है कि भारत से कैसे पार पाई जा सके। तीनों देशों में एक कॉमन चीज यह है कि वे परमाण शक्ति संपन्न देश हैं। ऐसे में अगर जंग भडक़ी तो नौबत परमाणु युद्ध तक आ सकती है। हालांकि कोई भी जिम्मेदार देश ऐसा करने से बचेगा। आईए आपको बताते हैं कि किस देश के पास कितने परमाणु बम हो चुके हैं।

यह है परमाणु बम की स्थिति

दुनियाभर के परमाणु बम पर नजर रखनरे वाली संस्था सिप्री ने खुलासा किया है कि भारत के पास अब 172 परमाणु बम हो चुके हैं। वहीं दुश्मन देश पाकिस्तान के पास अभी 170 परमाणु बम हैं। ऐसे में हमारा यह पड़ोसी देश परमाणु बम के मामले में हमले थोड़ा सा ही पीछे है। भारत ने अभी हाल ही में 8 नए परमाणु बम बनाए हैं, जिससे वह पाकिस्तान से आगे निकल चुका है। दोनों देशों ने परमाणु हथियारों और मिसाइल की तैनाती भी की है।

चीन के पास 500 परमाणु बम

भारत के एक और दुश्मन चीन की बात करें तो उसके पास परमाणु बमों की संख्या बढक़र 500 तक पहुंच गई है। ऐसे में चीन भारत और पाकिस्तान से 3 गुना से ज्यादा परमाणु बम रखे हुए है। चीन ने एक साल में करीब 90 परमाणु बन बनाए हैं। वहीं रूस और अमेरिका के पास दुनिया के 90 फीसदी परमाणु बम हैं। दुनियाभर में करीब 12,121 परमाणु बम हैं। ऐसे में युद्ध की स्थिति में अगर इनका प्रयोग हुआ तो भारी तबाही मच सकती है। हालांकि कई देशों ने परमाणु संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन स्थिति कब विस्फोटक हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments