Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsकांग्रेस के प्रति है खूब आक्रोश.. जनता के मन में रमे मोदी...

कांग्रेस के प्रति है खूब आक्रोश.. जनता के मन में रमे मोदी : सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्य प्रदेश के पन्ना और कटनी में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा के समर्थन में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश मोदीमय है। खजुराहो लोकसभा के अंतर्गत कटनी के बहोरीबंद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए साय ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता के मन में मोदी जी रमे हैं और कांग्रेस के प्रति खूब आक्रोश है। जनता पूरी 29 की 29 सीटें मोदी को देने वाली है। उन्होंने आत्मीय स्वागत के लिए बहोरीबंद की जनता का आभार जताया।

सैनिकों का मनोबल गिरा रही कांग्रेस

सीएम साय ने कहा कि जब से हम छत्तीसगढ़ में सरकार में आए हैं, तब से नक्सलवाद के खिलाफ़ लड़ाई तेज हुई है। अभी कुछ दिनों पहले हमारे वीर जवानों ने इनामी नक्सलियों को मार गिराया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा कर सैनिकों का मनोबल गिराने का काम किया है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने देश को सिर्फ़ धोखा देने का काम किया है।

खजुराहो से भाजपा को मिला वॉकओवर

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के खजुराहो लोकसभा के कल्दा की जनता को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ़ एक ही लहर चल रही है मोदी की लहर और सिर्फ़ एक ही गारंटी है मोदी की गारंटी। साय ने कहा कि जनता में खुशियों की एंट्री हुई है, जब से उन्हें मोदी की गारंटी मिली है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने खजुराहो की सीट सपा को दी थी, लेकिन सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद वीडी शर्मा को यहां से एक तरह से वॉकओवर मिल गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments