HomeHindi NewsSRH और RCB के बीच आज है टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

SRH और RCB के बीच आज है टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज हैदराबाद के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। हैदराबाद की टीम की बात की जाए तो इस आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद एक अलग ही तरह का क्रिकेट खेल रही है। हैदराबाद की टीम से हर टीम डरी हुई नजर आ रही है। क्योंकि टीम हर बार बल्लेबाजी करते हुए 250 से अधिक का स्कोर बना देती है। ऐसे में आज उनकी टीम के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है जिनके खिलाफ हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।

क्या बेंगलुरु की टीम करेगी कुछ करिश्मा?

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम का आईपीएल 2024 में अब तक प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक आठ मुकाबले खेले हैं और इन आठ मुकाबले में टीम 7 मुकाबले हार चुकी है। ऐसे में टीम की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गई है और टीम लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। ऐसे में आज हर हाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को हैदराबाद की टीम को हराना होगा। अगर आज बेंगलुरु की टीम हार जाती है तो फिर आधिकारिक तौर पर कहीं ना कहीं प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments