More
    HomeHindi NewsRR और MI के बीच आज है टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

    RR और MI के बीच आज है टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। मुंबई इंडियंस की टीम की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम इस वक्त मुश्किल में दिखाई दे रही है। क्योंकि टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो यहां से हर मुकाबले को अपने नाम करना होगा, और राजस्थान के खिलाफ जब पिछली बार मुंबई इंडियंस का मुकाबला हुआ था तब वहां पर राजस्थान के खिलाफ मुंबई को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

    टक्कर का हो सकता है मुकाबला

    राजस्थान और मुंबई के बीच होने वाले इस मुकाबले की बात करें तो यह काफी टक्कर का मुकाबला हो सकता है। क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम भी इस मुकाबले को जीतने में अपना पूरा जोर लगा देगी। क्योंकि यहां से हर मुकाबला हर टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है और मुंबई इंडियंस की टीम के लिए हर खिलाड़ी को अपना शत प्रतिशत देना होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments