More
    HomeHindi Newsविश्व की दो महाशक्तियों को मिला साथ.. डर से थर-थर कांपने लगा...

    विश्व की दो महाशक्तियों को मिला साथ.. डर से थर-थर कांपने लगा पाकिस्तान

    आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस ने भी भारत का साथ देने का ऐलान कर दिया है। रूस ने भले ही इसके लिए 13 दिन का समय लिया है, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने पुराने दोस्त के साथ है और रहेगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। पुतिन ने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। अमेरिका ने भी भारत का साथ देने का वादा किया है। ऐसे में पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं, क्योंकि उसने साथ चालाक चीन और एक-दो छोटे देशों के अलावा कोई नहीं है। ऐसे में अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगा।

    दोषियों और उनके मददगारों को न्याय के कटघरे में लाया जाए

    पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके मददगारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

    सर्गेई लावरोव ने की थी खास अपील

    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई थी। दोनों देशों से संयम बरतने और किसी भी तरह की बढ़त को रोकने की अपील की थी। पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के बाद, भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत समर्थन मिला है।

    अमेरिका का स्टैंड पहले ही क्लीयर

    संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस ने इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से बात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर तरह से भारत की मदद करने के लिए तैयार है ताकि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

    मजबूत अंतर्राष्ट्रीय समर्थन मिला

    इन दोनों शक्तिशाली देशों के अलावा, कई अन्य देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भी पहलगाम हमले की निंदा की है और भारत के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई है। यह अंतर्राष्ट्रीय समर्थन आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ संकल्प को और मजबूत करता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments