More
    HomeHindi NewsDelhi Newsकोरोना वायरस की रफ्तार ने डराया.. सक्रिय मामले 4000, इतने लोगों की...

    कोरोना वायरस की रफ्तार ने डराया.. सक्रिय मामले 4000, इतने लोगों की गई जान

    भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेजी पकड़ रही है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढक़र 3961 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 1 जून, 2025 को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 360 नए मामले सामने आए हैं। इस साल 1 जनवरी से अब तक कोरोना से कुल 28 मौतें दर्ज की गई हैं।

    प्रमुख राज्यों में यह है स्थिति

    • केरल : देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं, जहां 1435 मरीज सक्रिय हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 64 नए मामले दर्ज किए गए।
    • महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में 506 सक्रिय मामले हैं, और यहां भी संक्रमण बढ़ रहा है।
    • दिल्ली : दिल्ली में 436 सक्रिय मामले हैं।
    • गुजरात : गुजरात में 320 सक्रिय मामले हैं।
    • कर्नाटक : कर्नाटक में 238 सक्रिय मामले हैं।
    • पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में भी 287 मामले दर्ज किए गए हैं।
    • उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में 149 सक्रिय मामले हैं।

    मृत्यु के ये हैं कारण

    इस साल अब तक हुई 28 मौतों में, पिछले 24 घंटों में कर्नाटक और केरल में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1, जो ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है, मामलों में वृद्धि का मुख्य कारण हो सकता है। यह वैरिएंट इम्यून सिस्टम को चकमा देकर संक्रमण फैलाने में अधिक सक्षम है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इससे गंभीर बीमारी होने की संभावना कम है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से अधिकतर को पहले से ही कोई अन्य गंभीर बीमारी थी या उनकी इम्यूनिटी कमजोर थी।

    सरकार ने जारी की सलाह

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। जिन लोगों को पुरानी बीमारियां हैं या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और आवश्यक तैयारियां कर रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments