More
    HomeHindi NewsDelhi Newsअंग्रेजों से ज्यादा क्रूर-अत्याचारी है शासक.. किसी विपक्षी सीएम को नहीं छोड़ा:...

    अंग्रेजों से ज्यादा क्रूर-अत्याचारी है शासक.. किसी विपक्षी सीएम को नहीं छोड़ा: केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने इस्तीफे का ऐलान करते हुए जेल में बिताए लम्हों को याद किया। केजरीवाल ने कहा कि मैंने एक किताब पढ़ी भगत सिंह की जेल डायरी। जब भगत सिंह जेल में थे, तब उन्होंने कई लेख लिखे थे और वो सब इस किताब में हैं। उन्होंने कई खत अपने साथियों को लिखा और अंग्रेजों ने सारे खत पहुंचाए। मैंने जेल से एलजी को एक पत्र लिखा था कि स्वतंत्रता दिवस पर आतिशी को झंडा फहराने की इजाजत दी जाए। वो चिी नहीं पहुंचाई गई और मुझे हिदायत दी गई थी कि दूसरी बार अगर आपने चिी लिखी तो आपको परिवार से मिलने नहीं दिया जाएगा। अंग्रेजों ने भी नहीं सोचा था कि आजाद भारत में 95 साल के बाद अंग्रेजों से भी ज्यादा क्रूर और अत्याचारी शासक देश में आएगा।

    अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया

    केजरीवाल ने कहा कि आप नेता संदीप पाठक जब मुझसे मिलने आए और राजनीतिक बातें कीं, तब उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। भगत सिंह जब फांसी पर चढ़े उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक ऐसा भारत होगा जब 95 साल बाद देश में क्रूर और अत्याचारी सरकार आएगी जो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ देगी।

    जहां ये चुनाव हारे वहां-वहां फर्जी केस लगाए

    केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने एक और नया फॉर्मूला बनाया है। जहां-जहां ये चुनाव हारे, वहां-वहां के मुख्यमंत्री पर फर्जी केस करके गिरफ्तार किया या सरकार गिराने का प्रयास किया। इन्होंने सिद्धारमैया, पिनाराई विजयन, ममता दीदी, हेमंत सोरेन पर केस कर रखे हैं। ये एक भी विपक्ष के मुख्यमंत्री को नहीं छोड़ते। सभी पर फर्जी केस करके जेल में डालते हैं और सरकार गिरा देते हैं।

    शराब घोटाला नाम की मनोहर कहानी लिखी

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुचक्र रच रही थी कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री और उसकी टीम को जेल में डालो और उसकी पूरी पार्टी को खत्म कर दो। अगर आप सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हो तो आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे हो। आज ईश्वर की ताकत हम सबके साथ है। भाजपा वालों ने शराब घोटाला नाम की मनोहर कहानी लिखी थी। उसका आखिरी पूर्ण विराम सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देकर लगा दिया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments