इतिहास के झरोखे में 18 मार्च का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा है। आज ही के 1971 में भारत में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया था। भारत में अच्छे लेखकों की कभी कमी नहीं रही और दुनियाभर की किताबें पाठकों तक पहुंचे, इस इरादे से भारत में 1972 में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया था। 18 मार्च से 4 अप्रैल तक राजधानी के प्रगति मैदान में लगाए गए इस मेले में 200 से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया था। तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने इसका उद्घाटन किया। इसी तरह 1801 में भारत में हथियार बनाने का पहला कारखाना स्थापित किया गया था।
देश में हथियार बनाने का पहला कारखाना स्थापित
18 मार्च 1801 में भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना घटी थी, जब देश में हथियार बनाने का पहला कारखाना स्थापित किया गया। यह कारखाना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित किया गया था और यह भारतीय उपमहाद्वीप में आधुनिक हथियार निर्माण की शुरुआत थी। यह कारखाना कोलकाता के काशीपुर में स्थापित किया गया था और इसका उद्देश्य ब्रिटिश सेना के लिए तोप और गोला-बारूद का निर्माण करना था। दरअसल उस समय ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में अपनी शक्ति का विस्तार कर रही थी और उसे अपनी सेना के लिए हथियारों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता थी। कारखाने की स्थापना ने ब्रिटिश सेना को स्थानीय स्तर पर हथियारों का उत्पादन करने की क्षमता प्रदान की, जिससे उनकी सैन्य शक्ति में वृद्धि हुई। कारखाने की स्थापना ने भारत में आधुनिक औद्योगिक विकास की शुरुआत को चिह्नित किया था। कारखाना भारतीय श्रमिकों को आधुनिक हथियार निर्माण तकनीकों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गया। हालांकि यह कारखाना ब्रिटिश नियंत्रण में था, लेकिन इसने भारतीय उपमहाद्वीप में हथियार निर्माण के क्षेत्र में एक नींव रखी। यह औद्योगिक विकास के एक नए युग की शुरुआत थी। इस घटना ने न केवल ब्रिटिश सेना को मजबूत किया, बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप में औद्योगिक और सैन्य विकास के लिए एक मार्ग भी प्रशस्त किया।
शशि कपूर का हुआ था जन्म
18 तारीख को हिंदी फिल्म अभिनेता और निर्माता शशि कपूर का जन्म हुआ था। पद्भभूषण और दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने रंगमंच के कलाकारों के लिए पृथ्वी थियेटर को नया आयाम दिया। चार दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हुआ।
ये घटनाएं भी थीं ऐतिहासिक
- 1858 में डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म।
- 1915 में डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट को मंजूरी दी गई।
- 1919 में रॉलेट एक्ट पारित किया गया और इसने 1915 में पारित डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली। इसके जरिए भारतीयों के नागरिक और राजनीतिक अधिकारों को कुचलने का काम किया गया।
- 1922 में महात्मा गांधी को कारावास की सजा सुनाई गई।
- 1944 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार करके भारत में प्रवेश किया।
- 1965 में रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 2000 में युगांडा में 230 लोगों ने आत्मदाह किया था तो 2015 में ट्यूनीशिया में बार्डो राष्ट्रीय संग्रहालय पर बंदूकधारियों ने हमला किया। 23 लोगों की मौत हुई, कम से कम 50 लोग घायल हुए।
- 2024 में व्लादिमीर पुतिन ने रिकॉर्ड मतों से रूस का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था।