Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsमुंबई और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा सबसे बड़ा मुकाबला

मुंबई और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा सबसे बड़ा मुकाबला

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच आज वानखेडे के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। मुंबई और चेन्नई के बीच इस राइवलरी की बात की जाए तो यह राइवलरी काफी पुरानी है। मुंबई और चेन्नई कई बार आपस में आईपीएल के फाइनल में भिड़ चुकी है जिसमें मुंबई ने ज्यादातर बाजी मारी है। ऐसे में इस मुकाबले को सबसे बड़ा मुकाबला भी माना जा रहा है।

रोहित और धोनी के बीच होगी जंग

मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में रोहित वर्सेस धोनी के बीच जंग को देखा जा रहा है। हालांकि दोनों ही अपनी अपनी टीमों के कप्तान नहीं रहे हैं। लेकिन बतौर खिलाड़ी दोनों अपनी टीमों को जिताना चाहेंगे। ऐसे में फैन्स की निगाहें दोनों खिलाड़ियों पर टिकी हैं।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस अब तक इस आईपीएल 2024 में दो मुकाबले जीत चुकी है। हालांकि अगर मुंबई की टीम को आगे पहुंचना है तो अब यहां से हर मुकाबले अपने नाम करने पड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments