HomeHindi Newsसंजू की बल्लेबाजी और मुकेश कुमार की गेंदबाजी के बदौलत भारत ने...

संजू की बल्लेबाजी और मुकेश कुमार की गेंदबाजी के बदौलत भारत ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच हरारे के मैदान पर खेले जा रहे पांचवें T20 मुकाबले में भारत ने जिंबॉब्वे की टीम को 42 रनों के अंतर से हराते हुए 4-1 से T20 श्रृंखला को अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहला T20 मुकाबला गवाया था। उसके बाद भारत ने लगातार चार T20 मुकाबले जीते।

भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में संजू सैमसन और शिवम दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी की। संजू सैमसन ने 58 रन बनाए। तो वहीं गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने 22 रन देकर 4 सफलता हासिल की। शिवम दुबे ने चार ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किये और बल्लेबाजी में 26 रन भी बनाए।

इस तरह से भारत की युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन इस पूरी श्रृंखला में किया। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। शुभमन गिल का प्रदर्शन पूरी T20 श्रृंखला में बेहतरीन रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments