HomeHindi Newsटीम इंडिया की नई वनडे जर्सी हुई लॉन्च,जय शाह और हरमनप्रीत कौर...

टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी हुई लॉन्च,जय शाह और हरमनप्रीत कौर रहीं मौजूद

बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम की नई वनडे जर्सी लॉन्च कर दी है। नई वनडे जर्सी बेहद शानदार दिखाई दे रही है और इस लॉन्च के मौके पर बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर मौजूद रही। हरमनप्रीत कौर ने जर्सी की काफी तारीफ की है और कहा है कि यह काफी अच्छी दिखाई दे रही है।

नई जर्सी को लेकर हरमनप्रीत कौर ने कही बड़ी बात

नई जर्सी को लेकर भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि “आज जर्सी का लांच करना सम्मान की बात है और मुझे वाकई खुशी है कि हम पहले व्यक्ति हैं जो वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ इस जर्सी को पहनने जा रहे हैं। मैं वास्तव में खुश हूं, मुझे वास्तव में यह लुक पसंद है, खासकर कंधे पर तिरंगा, यह वास्तव में सुंदर लग रहा है और मैं वास्तव में खुश हूं कि हमें एक विशेष वनडे जर्सी मिली है। जर्सी पहनना हमेशा एक विशेष एहसास होता है और इसके पीछे बहुत मेहनत और बहुत दिमाग है और उम्मीद है कि भारतीय फैंस भी इसे पहनेंगे और गर्व महसूस करेंगे।

https://x.com/BCCI/status/1862484182330745347?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1862484182330745347%7Ctwgr%5Ec6126203c7c889c7741c0bed4f971fb8f0f5e946%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketnmore.com%2Fcricket-photo-news%2Findias-new-odi-jersey-unveiled-by-jay-shah-harmanpreet-kaur-in-mumbai-36752

आपको बता दे भारत की महिला टीम इस वक्त वनडे सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में गई हुई है और पहला वनड मुकाबला ब्रिस्बेन के मैदान पर खेला जाएगा। इस वक्त भारत की मेंस टीम भी ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है और पहला टेस्ट मैच भी जीत चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments