आज तक शमा पर परवाना मरता था लेकिन अब परवाने पर शमा मरने को तैयार है। ये चंद लाइनें हैं स्त्री 2 के आइटम सांग की, जिसमें तमन्ना भाटिया लटके-झटके दिखाती नजर आएंगी। बाहुबली और बाहुबली 2 में शानदार अभिनय करने वाली तमन्ना स्त्री 2 के गाने आज की रात हुस्न का मजा आंखों से दीजिए में शानदार डांस कर हुस्ने के जलवे दिखाएंगी और अपनी कातिलाना अदाओं से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगी। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अभी हाल ही में इसका पहला गाना रिलीज हुआ है। 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री में नोरा फतेही का आइटम डांस नजर आया था।
वेदा और खेल-खेल में भी रिलीज होने वाली है
स्त्री 2 का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। फिल्म में श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपने भूतिया अवतार में दर्शकों को डराते नजर आएंगी। उनके साथ राजकुमार राव होंगे जो डरे-सहमे नजर आएंगे। इस बार चंदेरी में स्त्री आतंक नहीं मचाएगी, बल्कि सिरकटे भूत की होगी। राजकुमार राव और उसके दोस्त मिलकर भूत को भगाने का प्रयास करते नजर आएंगे। 15 अगस्त को ही जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा और अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में भी रिलीज होने वाली है। स्त्री 2 इन्हीं दोनों फिल्मों से टकराने वाली है।