Friday, July 5, 2024
HomeHindi Newsसूर्यकुमार यादव के पास आज रहेगा महेंद्र सिंह धोनी को इस मामले...

सूर्यकुमार यादव के पास आज रहेगा महेंद्र सिंह धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आज सेंट लूसिया के मैदान पर t20 विश्व कप 2021 का मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस t20 विश्व कप में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। पहले यूएसए फिर अफगानिस्तान के खिलाफ सूर्या ने शानदार पारी खेली। और अब सूर्यकुमार यादव के निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड है जिसे वह आज तोड़ सकते हैं।

सिर्फ एक रन बनाते ही महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अगर आज एक रन और बना लेते हैं भारत के लिए T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर छठवें नंबर पर पहुंच जाएंगे।सूर्युकुमार ने अभी तक 263 पारियों में 7432 रन बनाए हैं, वहीं धोनी के नाम 342 पारियों में 7432 रन दर्ज हैं।

सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में रहना भारतीय टीम के दृष्टिकोण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर भारत को t20 विश्व कप जीतना हैं तो सूर्यकुमार यादव से लगभग हर मुकाबले में एक इंपैक्टफुल पारी चाहिए होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments