भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की T20 श्रृंखला खेली जानी है। इस T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार सीरीज भी जीत रही है। और इस T20 श्रृंखला में सूर्यकुमार यादव बतौर बल्लेबाज एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार अगर इस मैच मे 5 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के पूर कर लेंगे। रोहित शर्मा के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। सूर्यकुमार ने 78 मैच की 74 पारियों में 145 छक्के जड़े हैं, वहीं रोहित के नाम 205 छक्के दर्ज हैं।
सूर्यकुमार ने अभी तक इस फॉर्मेट में 304 मैच की 280 पारियों में 341 छक्के जड़े हैं। वह अगर 9 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा और विराट कोहली ही ऐसा कर पाए हैं।