More
    HomeHindi Newsघुसपैठ, रोटी-बेटी और माटी के बहाने घेरा.. देवघर में ऐसे आक्रामक दिखे...

    घुसपैठ, रोटी-बेटी और माटी के बहाने घेरा.. देवघर में ऐसे आक्रामक दिखे मोदी

    झारखंड के देवघर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। रोटी-बेटी और माटी को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है। भाजपा ने नारी शक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटियां दी हैं, उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। हमारा ये संथाल का क्षेत्र भी इस बार नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। संथाल में इस बार जेएमएम-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।

    विदेशियों की घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता

    मोदी ने कहा कि मैं बीते दिनों झारखंड में जहां भी गया, हर जगह विदेशियों की घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है। झारखंडी गौरव, झारखंड की पहचान यह आप सबकी ताकत रही है। कल्पना कीजिए कि अगर यह पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा? आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है। अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा? आपके जल, जंगल, जमीन हर चीज पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा। हमें इस स्थिति से आदिवासी परिवारों को भी बचाना है, झारखंड को भी बचाना है और हर झारखंडी को भी बचाना है।

    बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती मनाने जा रहे

    मोदी ने कहा कि 2 दिन बाद ही हम धरती आबा, बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती का उत्सव मनाने जा रहे हैं। हिंदुस्तान के हर कोने में धरती आबा की जन्म जयंती मनाई जाएगी। इसके पहले लोकतंत्र के उत्सव में आपने भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर तरफ एक ही गूंज है, रोटी-बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments