More
    HomeHindi Newsसशस्त्र सीमा बल के जवानों को छात्राओं व अध्यापिकाओं ने रक्षा सूत्र...

    सशस्त्र सीमा बल के जवानों को छात्राओं व अध्यापिकाओं ने रक्षा सूत्र भेंट किए

    रक्षाबंधन के त्यौहार से पूर्व केंद्रीय विद्यालय सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम के छात्राओं व अध्यापिकाओं ने प्रतिविद्रोहिता व जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम के अधिकारियों व जवानों को रक्षा सूत्र भेंट किए। घरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर यहां रह रहे एसएसबी के अधिकारी और जवान बेहद भावुक दिखाई दिए। केवी की छात्राओं व अध्यापिकाओं ने एक समारोह में एसएसबी ग्वालदम के अधिकारियों व जवानों को रक्षा सूत्र भेट करते हुए उनकी लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की कामनाएं की। अधिकारियों, जवानों ने छात्राओं व अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय ढोंडीयाल, डॉ. अतुल कुमार राय कार्यवाहक उप महानिरीक्षक आदि मौजूद थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments