More
    HomeHindi News176 का स्ट्राइक रेट और 89 का औसत भी नही दिला सका...

    176 का स्ट्राइक रेट और 89 का औसत भी नही दिला सका रिंकू सिंह को WC में जगह,क्या रिंकू के साथ हुई नाइंसाफी?

    T20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। इन 15 सदस्यीय टीम के अलावा चार रिजर्व खिलाड़ियों के नाम का भी ऐलान हुआ है जिसमें शुभमन गिल, रिंकू सिंह आवेश खान और खलील अहमद का नाम शामिल है। भारत के T20 वर्ल्ड कप की टीम में बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल को जगह मिली है।

    लेकिन इस पूरे सेलेक्शन में एक नाम गायब है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। और इस 15 सदस्यीय टीम में उस खिलाड़ी का नाम न देखकर सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मच गया है। और वो नाम कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 176 का स्ट्राइक रेट और 89 की औसत रखने वाले रिंकू सिंह है जिन्हें भारत की t20 विश्व कप की टीम में 15 खिलाड़ियों की सूची में नहीं बल्कि रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में जगह दी गई है।

    क्या रिंकू सिंह के साथ हो गई नाइंसाफी?

    बीते 1 साल में रिंकू सिंह को भारत की टीम में जितने भी मौके मिले हैं रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिंकू सिंह ने भारत के लिए 11 T20 मुकाबले खेले हैं जिनमें दो अर्धशतक की बदौलत रिंकू सिंह ने 356 रन बनाए हैं। इस प्रदर्शन को नजरअंदाज कर दिया गया है और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से खेलते हुए रिंकू सिंह के फॉर्म में जो गिरावट आई है उस पर तवज्जो दी गई है और उन्हें 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई है जो की काफी हैरानी भरा फैसला है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments