More
    HomeHindi NewsHaryanaकुरुक्षेत्र में बनेगी जीत की रणनीति.. हरियाणा में भाजपा ने शुरू की...

    कुरुक्षेत्र में बनेगी जीत की रणनीति.. हरियाणा में भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारी

    हरियाणा में भाजपा 10 साल से सत्ता में है। लोकसभा चुनाव में मुकाबला 50-50 का था। ऐसे में कांग्रेस के भी हौसले बुलंद हैं, लेकिन गुटबाजी से निजात पाने उसके लिए टेढ़ी खीर है। भाजपा कांग्रेस की इन्हीं कमजोरियों का फायदा उठाकर जीत की रणनीति तैयार कर रही है। तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा पूरी तरह से गंभीर है। पार्टी ने 5 लोकसभा सीटों पर हार पर मंथन शुरू कर दिया है। साथ ही साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस सबके बीच गृहमंत्री अमित शाह भी हरियाणा आ रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 29 जून को कुरुक्षेत्र में होगी।

    हार से सबक लेकर आगे बढऩे की तैयारी

    भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जब नतीजे आए तो 5 में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में लगा कि कहीं यह अति आत्मविश्वास तो नहीं था। भाजपा ने रोहतक में चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में हार पर मंथन किया। अब करीब तीन माह बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को 90 दिन का रोडमैप देकर तैयारियों में जुट जाने का संकल्प दिलाएंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments